महिलाओं को बड़ा बाजार देने की तैयारी में योगी सरकार, 100 स्टेशन और 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे बिक्री केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 100 रेलवे-बस स्टेशनों और 5 एयरपोर्ट पर विपणन केंद्र खोले जाएंगे। इससे महिला उद्यमियों को मिलेगा बड़ा बाजार।

यूपी के 100 रेलवे-बस स्टेशनों और पांच एयरपोर्ट पर खुलेंगे महिला उत्पाद विपणन केंद्र को लेकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश है बता दें कि 3 करोड़ महिलाओं को एसएचजी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए 100 रेलवे स्टेशन, 100 बस स्टेशन और पांच हवाई अड्डों पर मुख्यमंत्री महिला उत्पाद विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी आवास पर उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का धरातल पर प्रभाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और अपेक्षित आंकड़े नहीं मिलने पर फोन पर कड़े निर्देश दिए।

3000 से ज्यादा सहायता समूहों को जोड़ा जा चुका 

केशव मौर्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 543 प्रेरणा सरल स्टोर स्थापित किए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों के 3000 से अधिक उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन विपणन प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। उन्होंने इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा, ताकि महिलाओं को उचित मूल्य मिल सके।

ड्रोन दीदियों और टेक होम राशन पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 75 जिलों में 11.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के लिए ड्रोन सखियों का चयन किया गया है और पहले चरण में 114 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने ड्रोन तकनीक से खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। टेक होम राशन योजना को सभी 75 जिलों में जल्द विस्तार देने के निर्देश भी दिए। वर्तमान में 43 जिलों में 204 इकाइयां संचालित हैं। साथ ही उन्होंने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : 
जन्माष्टमी पर CM योगी ने प्रदेश वासियों को लिखी पाती, बोले-'श्रीकृष्ण ने दिखाया सत्य और धर्म का मार्ग'

संबंधित समाचार