Ayodhya News: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू स्नान के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सावन के अंतिम सोमवार पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग और चरणबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की।

अयोध्या: सावन के आखिरी सोमवार पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंदिरों और आसपास के इलाकों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।

Ayodhya Sawan Somwar (1)

सावन के अंतिम सोमवार पर अयोध्या के सरयू घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों ने पवित्र सरयू में स्नान किया और इसके बाद भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर का रुख किया।

Ayodhya Sawan Somwar (3)

सरयू स्नान के बाद नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना की।

मान्यता है कि अयोध्या के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

Ayodhya Sawan Somwar

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश को चरणबद्ध रखा। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती की गई।

Ayodhya Sawan Somwar (5)

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Ayodhya Sawan Somwar (4)

जयकारों से गूंजती रही रामनगरी

सुबह से ही नागेश्वरनाथ मंदिर और आसपास का क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। श्रद्धालु लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते रहे।

Ayodhya Sawan Somwar (3)

सावन के अंतिम सोमवार पर सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के चलते अयोध्या में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ेंः रामनगरी में झूलनोत्सव की अनोखी छटा, हिंडोलों पर विराजे आराध्य; भक्ति, प्रेम और संगीत से सराबोर अयोध्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज