भाजपा विधायक अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

बुलंदशहर : जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के सुरजावली गांव के मूल निवासी शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज हो रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।

अनिल शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सीट बरकरार रखी।

बाद में, वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 के विधानसभा चुनाव में शिकारपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। शर्मा ने बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से फिर से चुने गए।

ये भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा बरकरार, 6 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट; डरा रहा गंगा, घाघरा का जलस्तर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? UP के देवरिया से है खास रिश्ता, कारगिल युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका
जन्माष्टमी पर 500 ड्रोन दिखाएंगे कृष्ण लीला, काशी से उपहार; मथुरा में आखिरी चरण में तैयारी 
Share Market Today: तीसरे दिन शेयर बाजार में लगातार गिरावट, 374 अंक और टूटा सेंसेक्स ; जानिए निफ्टी का हाल 
Women's Asia Cup 2026 : हांगकांग के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत की बल्लेबाजी पर नजर, जीत के लिए करना होगा इन कमियों पर काम; कहां देखें लाइव मैच
अयोध्या से बड़ी खबर : जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगाई मुहर