Moradabad News : सिपाही ने सीने से सटाकर चलाई राइफल, किराए के कमरे में मिला शव; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सहसपुर चौकी में तैनात सिपाही मोनू सांगवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में तैनात एक सिपाही ने अपनी ही राइफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के थाना बिलारी अंतर्गत सहसपुर चौकी में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही राइफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव मिल रोड स्थित उनके किराए के कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दोस्त के कमरे पर पहुंचने के बाद हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, मृतक कांस्टेबल की पहचान हरियाणा निवासी मोनू सांगवान (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे मोनू का एक दोस्त उनसे मिलने के लिए उनके कमरे पर पहुंचा था। वहां का खौफनाक नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दोस्त ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में कांस्टेबल मोनू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलारी ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिछले 4 साल से बिलारी में थे तैनात
कांस्टेबल मोनू सांगवान पिछले करीब चार वर्षों से थाना बिलारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने घटना की दुखद सूचना कांस्टेबल मोनू के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में परिवार के लोग आनन-फानन में बिलारी थाना पहुंच गए। वहां मोनू का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही सुसाइड के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - Rampur News : कैबिनेट से मंजूरी को चार साल बीते, धरातल पर नहीं उतरा मेडिकल कॉलेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल