Sitapur News : IGRS निस्तारण में सीतापुर प्रदेश में अव्वल, 24 थानों ने हासिल किए पूरे 100 अंक

Amrit Vichar Network
On

अगस्त की IGRS रैंकिंग में सीतापुर पुलिस ने पूरे यूपी में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के सभी 24 थानों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ आवेदकों से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की गई।

सीतापुर, अमृत विचार। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर मिलने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण में सीतापुर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। माह अगस्त की जारी रैंकिंग में जिले के 24 थानों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कराया है।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर भी फोकस

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व नोडल अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि हासिल हुई। जिले व थाना स्तर पर गठित आईजीआरएस सेल द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न सिर्फ समयबद्ध समाधान कराया गया, बल्कि आवेदकों से संपर्क कर उनकी संतुष्टि का फीडबैक भी लिया गया शासन की प्राथमिकताओं और 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों व पारिवारिक विवादों में तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

रैंकिंग में शत-प्रतिशत अंक पाकर प्रथम रहने वाले थानों में कोतवाली नगर, खैराबाद, महोली, मिश्रिख, सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, महिला थाना, अटरिया, कमलापुर, इमलिया सुल्तानपुर, मानपुर, तालगांव, थानगांव, नैमिषारण्य, मछरेहटा, रामकोट, रामपुरकलां, रामपुर मथुरा, रेउसा, संदना, सदरपुर और हरगांव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-UPCOS : लखनऊ में CM योगी ने दी आउटसोर्स कर्मचारियों बड़ी सौगात, बोले-2017 से पहले होता था शोषण

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री