Bareilly News : कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण बंद, आरटीओ के चक्कर काट रहे चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रोज कार्यालय के चक्कर काट रहे चालक, जल्द समाधान का आश्वासन

बरेली आरटीओ में कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal) बंद होने से चालक भारी परेशान हैं। अब इसके लिए 'फार्म-5 ए' अनिवार्य कर दिया गया है।

बरेली, अमृत विचार। कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद होने से चालक परेशान हैं। वे रोजाना संबंधित कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

आरटीओ कार्यालय में कॉमर्शियल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण का काम करीब एक सप्ताह से ठप है। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत हैवी कॉमर्शियल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फार्म-5 ए यानी इंधन बचत संबंधी ड्राइविंग ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। इसके चलते आरटीओ कार्यालय में नवीनीकरण का काम प्रभावित है।

हालांकि आरोप है कि कुछ बाहरी लोग अतिरिक्त रुपये, ऑनलाइन आवेदन और ऑटो अप्रुवल के जरिए कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कर रहे है। परिवहन विभाग के आरआई टेक्निकल हारुन सैफी ने बताया कि कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण का काम कार्यालय में बंद हैं। बाहरी लोगों द्वारा काम करने की शिकायत आई है। इस तरह जो भी कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ है उनकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : बीडीए में नहीं अटकेंगे मानचित्र, ''विकास संवाद'' से होगा समाधान

संबंधित समाचार