पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। बल्दीराय थाना क्षेत्र के रामनगर गदियाना के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 96.04 पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम, हरियाणा से सुपौल, बिहार जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है।

accident Purvanchal Expressway

हादसे में मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल (28 वर्ष), विनोद मंडल (50 वर्ष) और किरण के रूप में हुई है। वहीं बस चालक विक्रम सिंह, निवासी मधुबनी, बिहार तथा सहचालक कमलेश कुमार पुत्र सुंदरकांत मिश्रा बताए गए हैं।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह,क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : 
50 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन में विद्युत सुरक्षा जांच की एनओसी नहीं

संबंधित समाचार