कानपुर के अनुज पांडेय ने रचा नया मुकाम! सामाजिक न्याय के काम के लिए मिला 1000 डॉलर का अनुदान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

#YouthForSAMAJ Fellowship के लिए चयन, LGBTQIA+ अधिकारों, लैंगिक समानता और समुदाय आधारित advocacy पर करेंगे काम

कानपुर, अमृत विचार। LGBTQIA+ अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कानपुर में जमीनी स्तर पर सक्रिय Mx. अनुज पांडेय का #YouthForSAMAJ Fellowship के लिए चयन हुआ है। फेलोशिप के तहत उन्हें सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 1000 अमेरिकी डॉलर का व्यक्तिगत अनुदान (Individual Grant) भी प्रदान किया गया है।

यह फेलोशिप दक्षिण एशिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं और advocates को लैंगिक समानता, यौन एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम और समुदाय आधारित advocacy को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। उपलब्ध fellowship confirmation के अनुसार कार्यक्रम की अवधि 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक है।

रिसर्च से लेकर कम्युनिटी एंगेजमेंट तक करेंगे काम

फेलोशिप के दौरान अनुज पांडेय research, community engagement और advocacy से जुड़े कार्यों पर काम करेंगे। फेलोशिप के तहत मिलने वाले 1000 अमेरिकी डॉलर के अनुदान का इस्तेमाल उनके प्रस्तावित community-based work को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

इस दौरान उनका फोकस यौन एवं लैंगिक हिंसा से जुड़े मुद्दों पर समुदाय के साथ काम करने के साथ-साथ शोध और advocacy को मजबूत करने पर रहेगा। Fellowship programme में research और community engagement को महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।

कानपुर में लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय

अनुज पांडेय लंबे समय से कानपुर में LGBTQIA+ समुदाय और सामाजिक रूप से वंचित लोगों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं। उनके प्रयासों में समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने, अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने और समानता व सम्मान के लिए आवाज उठाने पर विशेष जोर रहा है।

स्थानीय स्तर पर लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने सामाजिक मुद्दों को व्यापक मंच तक पहुंचाने की दिशा में भी काम किया है।

बोले- यह उपलब्धि नहीं, जिम्मेदारी भी है

अनुज पांडेय ने कहा कि यह फेलोशिप उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के उन लोगों के लिए काम करने की जिम्मेदारी भी है, जिन्हें अब भी भेदभाव और सामाजिक असमानता का सामना करना पड़ता है।

उनका कहना है कि फेलोशिप से मिलने वाले अनुभव, प्रशिक्षण और अनुदान का इस्तेमाल जमीनी स्तर पर जागरूकता और advocacy को मजबूत करने में किया जाएगा।

कानपुर के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा चयन

कानपुर से एक युवा grassroots advocate के रूप में अनुज पांडेय का चयन शहर के सामाजिक क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। LGBTQIA+ अधिकारों और सामाजिक न्याय जैसे संवेदनशील मुद्दों पर लगातार काम करने तथा समुदाय की आवाज को सामने लाने के उनके प्रयासों को इस चयन के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्षेत्रीय कार्यक्रम में भी मंच मिला है।

यह भी पढ़ेंः 591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, योगी सरकार का अलर्ट सिस्टम बना जीवनरक्षक

संबंधित समाचार