81 शिक्षकों को मिला सम्मान, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला; पुरस्कार के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए शिक्षक, हर शिक्षक को 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न

गोरखपुर, अमृत विचार। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और समर्पण के लिए प्रदेश के 81 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान किए।

सम्मान पाने वाले 81 शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल हैं। इनमें 33 महिला शिक्षक हैं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, जबकि स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

हर शिक्षक को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति आयु सीमा में दो वर्ष की वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

इसके साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में हर साल 4,000 किलोमीटर तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा आजीवन दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के 61 शिक्षक सम्मानित

बेसिक शिक्षा विभाग से संगीता शर्मा (आगरा), गीता वर्मा (अमरोहा), प्रीति मिश्रा (बहराइच), सलमा खान (बलरामपुर), उर्मिला देवी (भदोही), रचना कपूर (बिजनौर), किरन देवी (बदायूं), जूही मलिक (बुलंदशहर), उषा सिंह (चंदौली), गीता वर्मा (फर्रुखाबाद), अर्चना पांडेय (गौतमबुद्धनगर), ज्योत्स्ना गोस्वामी (गाजियाबाद), शुचि त्यागी (हापुड़), विजया अवस्थी (हरदोई), पल्लवी चतुर्वेदी (हाथरस), प्रीति श्रीवास्तव (झांसी), डॉ. सुमनलता यादव (कन्नौज), डॉ. कामायनी शर्मा (कानपुर नगर), सुमन कुशवाहा (कौशाम्बी), प्रीति गुप्ता (ललितपुर), विनीता (लखनऊ), सीमा कुमारी (मैनपुरी), प्रतिभा रानी भारती (मेरठ), सुनीता रानी (मुरादाबाद), आरती शर्मा (मुजफ्फरनगर), वैलेंटिना विक्टर (रामपुर), अमिता टंडन (श्रावस्ती), मीरा सिंह (सोनभद्र), प्रीति भारती (उन्नाव), नीलम राय (वाराणसी), सय्यदा (पीलीभीत), सुनीत मित्र पांडेय (गोंडा), अमर सिंह (अलीगढ़), राम मिलन गुप्ता (अंबेडकरनगर), पंकज कुमार द्विवेदी (अयोध्या), प्रदीप कुमार सिंह (आजमगढ़), अजीत कुमार श्रीवास्तव (बलिया), राहुल कुमार शुक्ल (बाराबंकी), हरिशंकर त्रिपाठी (चित्रकूट), ओमवीर सिंह (एटा), वीरेंद्र सिंह (इटावा), आनंद कुमार मिश्र (फतेहपुर), संतोष कुशवाहा (गाजीपुर), नीतिराज सिंह (हमीरपुर), राजेश कुमार उपाध्याय (महराजगंज), संजय कुमार मिश्र (जौनपुर), विनीत कुमार मिश्र (कानपुर देहात), धनंजय प्रताप सिंह (कासगंज), प्रमोद कुमार (लखीमपुर खीरी), नवीन कुमार त्रिपाठी (गोरखपुर), ओमप्रकाश तिवारी (महोबा), अनिल कुमार मौर्य (मऊ), दयानंद मिश्रा (मिर्जापुर), डॉ. देवेंद्र सिंह (प्रतापगढ़), रामलखन मौर्या (प्रयागराज), बृजकिशोर (सम्भल), अरुण कुमार गुप्ता (शाहजहांपुर), दिनकर चौहान (शामली), महेश कुमार (सिद्धार्थनगर), अतुल शर्मा (सीतापुर) और सत्येंद्र कुमार सिंह (सुल्तानपुर) को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गोरखपुर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय उनवल प्रथम, बांसगांव के सहायक अध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर जिले के शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार

माध्यमिक शिक्षा विभाग से रेनू तोमर (गाजियाबाद), डॉ. रमेश प्रताप सिंह (वाराणसी), गिरिजेश कुमार मल्ल (रायबरेली), डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल (मुरादाबाद), महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी (गोरखपुर), अरुण कुमार ओझा (संतकबीरनगर), डॉ. गौरव वार्ष्णेय (रामपुर), डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (संतकबीरनगर), अमित कुमार शर्मा (हापुड़), डॉ. हरिश्चन्द्र यादव (भदोही), अश्वनी कुमार जैन (फिरोजाबाद), राजपाल (बरेली), डॉ. संजय कुमार सिंह (बरेली), गुणधर लाल जैन (आगरा) और प्रकाश नारायण सिंह (वाराणसी) को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया गया।

गोरखपुर के एलपीके इंटर कॉलेज, बसडीला, सरदारनगर के भाषा अध्यापक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी भी राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में शामिल रहे।

पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह (लखीमपुर खीरी), विक्रम बहादुर सिंह परिहार (प्रयागराज), कल्पना सिंह (झांसी), डॉ. आनन्द कुमार (गाजियाबाद) और विजय पाल (बरेली) शामिल हैं।

सम्मान के साथ भविष्य के लिए संकल्प

शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर बना। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों ने इसे अपने विद्यालयों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के सहयोग का परिणाम बताया।

सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने और नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी लगातार काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेंः UP flood updates: 3.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, लेकिन नहीं हुई जनहानि... जानिए कैसे मुस्तैद रहा यूपी का राहत तंत्र

संबंधित समाचार