Bareilly News : बरेली में फर्जी फर्म बनाकर 87.04 लाख की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार
राज्य कर अधिकारी खंड-05 बरेली सुनील कुमार ने एक मार्च को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सर्वश्री पीएस ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म गठित की गई। फर्म का पता भी गलत डाला गया। इसके बाद सामान की खरीद-फरोख्त किए बगैर फर्जी बिल काटे गए।
अमृत विचार : बरेली क्षेत्र में फर्जी और बोगस फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रेमनगर का है। पुलिस ने 87.04 लाख रुपये की जीएसटी चोराी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राज्य कर अधिकारी खंड-05 बरेली सुनील कुमार ने एक मार्च को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सर्वश्री पीएस ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म गठित की गई। फर्म का पता भी गलत डाला गया।
इसके बाद सामान की खरोद-फरोख्त किए बिना ही फर्जी बिल तैयार कर बोगस आईटीसी पास-ऑन की गई। इससे जीएसटी विभाग को 87,04,603.44 रुपये की राजस्व क्षति हुई। पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज मामले में वांछित चल रहे पुष्पेंद्र (28) निवासी चौडेरा रमपुरा रतन और ओमसिंह उर्फ पिंटू (33) निवासी जवेदा जवेदी, थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
