इन 3 किरदारों को सबसे पसंदीदा और जटील मानती हैं प्रियंका चोपड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाजीराव मस्तानी, बरफी और सात खून माफ में अपने निभाये किरदार को महत्पपूर्ण मानती हैं। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी कामयाबी का डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाये हैं। प्र‍ियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फिल्म और अपने किरदार के नाम …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाजीराव मस्तानी, बरफी और सात खून माफ में अपने निभाये किरदार को महत्पपूर्ण मानती हैं। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी कामयाबी का डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाये हैं।

प्र‍ियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फिल्म और अपने किरदार के नाम बताए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अबतक के करियर में फिल्म बाजीराव मस्तानी, बर्फी और सात खून माफ को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि इनके जरिए उन्हें ‘सबसे बेहतर एवं जटिल’ भूमिकाएं पर्दे पर निभाने का अवसर मिला।

प्रियंका ने लिखा, “ तीन शानदार और कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर्स जिसे मैंने पूरी शिद्दत, संघर्ष और लचीलेपन के साथ निभाया है, तीन ऐसे बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ जिनके लिए मेरा मानना है कि वे खुद में एक संस्थान हैं। संजय लीला भंसाली की काशीबाई (बाजीराव मस्तानी), विशाल भारद्वाज की सुसन्ना (सात खून माफ) और अनुराग बसु की झिलमिल (बर्फी)” प्र‍ियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा प्र‍ियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगी।

संबंधित समाचार