आज का राशिफल | 02 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद अनुकूल है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। यात्रा में धन खर्च होगा। वृष राशि आज कुछ नया और अलग करने की कोशिश …

मेष राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद अनुकूल है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। यात्रा में धन खर्च होगा।

वृष राशि

आज कुछ नया और अलग करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकते हैं। परमार्थ के कार्यों में आपका मन लगेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सकारात्मक रहें और सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।

मिथुन राशि

आज व्यापार में नये ऑर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी उपहार की डिमाण्ड कर सकता है। रिश्तेदारों की सहायता करने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी का दिल न दुखाएं।

कर्क राशि

आज कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अटके हुये कार्य पूरे हो सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को जॉब के नये अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

आज बच्चों की गतिविधियों से नाखुश हो सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। मन में दबी हुई बात को किसी को व्यक्त न करें। ऑफिस में काम अधिक करना पड़ेगा।

कन्या राशि

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल रहेगा। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते रहें।

तुला राशि

आज भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ऑफिस में बड़ी ज़िम्मेदारी मिलेगी। रिश्तों में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आप सहयोगियों के प्रति उदार रहेंगे। वेब डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिये प्रयास करेंगे तो लाभकारी होंगे।

धनु राशि

आज छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। उत्तेजना में कार्य बिगड़ सकते हैं। आपको योग, प्राणायाम और व्यायाम अवश्य करना चाहिये।

मकर राशि

आज कारोबार में प्रगति होगी। जीवनसाथी को करियर में लाभ प्राप्त हो सकता है। मन की बात न कह पाने के कारण अफसोस रहेगा। युवाओं को प्रणय आवेदन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्साह और तत्परता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

आज पैतृक सम्पदा में वृद्धि होगी। ऋण चुकाने में आपको सफलता मिलेगी। सभी काम सहज रूप से समय से पूरे हो जायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में गोपनीयता बनाये रखें। सन्तान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि

आज व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल विवाह की तैयारी कर सकते हैं। दाम्पत्य सुख का आनन्द उठायेंगे। किसी बहुत आवश्यक प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। सफलता मिलेगी।