अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जनपद की निवर्तमान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की आज कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं भावभीनी विदाई की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, उप जिला अधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने निवर्तमान अपर जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना …

अमेठी। जनपद की निवर्तमान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की आज कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं भावभीनी विदाई की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, उप जिला अधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने निवर्तमान अपर जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि जनपद में अपर जिलाधिकारी का कार्यकाल सदैव याद किया जाता रहेगा।

निवर्तमान अपर जिलाधिकारी ने अमेठी जनपद के अपने कार्यकाल के दौरान साथी अधिकारियों, कर्मचारियों, अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, समाज सेवियों, व्यापार मण्डल व अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और आश्वासन भी दिया कि वे जहां भी रहेगीं, अमेठी के अपने कार्यकाल को सदैव स्मरण करती रहेगीं।

इस विदाई समारोह के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारती सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार