अमेठी: नये एसडीएम का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। तहसील कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नये एसडीएम सुनील त्रिवेदी का स्वागत किया गया। वहीं, स्थानांतरित एसडीएम राम शंकर को विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एसडीएम को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की यादों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिकारियों ने पुष्प …
मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। तहसील कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नये एसडीएम सुनील त्रिवेदी का स्वागत किया गया। वहीं, स्थानांतरित एसडीएम राम शंकर को विदाई दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एसडीएम को विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की यादों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर एसडीएम का स्वागत किया।
वहीं निवर्तमान एसडीएम राम शंकर ने समारोह को संबोधित करते हुए करीब एक वर्ष के कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसीलदार श्रद्धा सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो हरिहर प्रसाद यादव, उदय प्रताप सिंह, सेतु राम घनश्याम त्रिपाठी, अशोक सिंह, अमर बहादुर, अशोक विश्वकर्मा, अमर नाथ पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
