अमेठी: बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया गया शिकायत निवारण महाशिविर
अमेठी, अमृत विचार। बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन शनिवार को विद्युत उपखण्ड जायस में किया गया। कैंप में बिल, मीटर आदि से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया। विद्युत उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार पटेल ने बताया कि अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार गौतम के निर्देश पर विद्युत शिकायत …
अमेठी, अमृत विचार। बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन शनिवार को विद्युत उपखण्ड जायस में किया गया। कैंप में बिल, मीटर आदि से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विद्युत उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार पटेल ने बताया कि अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार गौतम के निर्देश पर विद्युत शिकायत निवारण महा शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं की कुल शिकायत 7 प्राप्त हुई। बकाया बिल पर कनेक्शन काटे गए। पुराने कनेक्शनों संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी मौके पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया गया।
विद्युत वितरण खंड 33/11 के.बी. सब स्टेशन जायस में उपभोक्ताओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत निवारण महा शिविर में शिकायतों का त्वरित निस्तारण एवं पंजीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में चार नए कनेक्शन का आवेदन प्राप्त हुआ है। उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार पटेल ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को किया जाएगा।
