अमेठी: 6 जनवरी से होगा किसान कल्याण मिशन शुरू- डीएम
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को एक बैठक आयोजित की। इस दौरान डीएम अरूण कुमार ने कहा कि किसानो की आय दोगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन, आगामी 6 जनवरी से शुरू होगा। प्रत्येक विकास खण्ड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। किसानो की …
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को एक बैठक आयोजित की। इस दौरान डीएम अरूण कुमार ने कहा कि किसानो की आय दोगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन, आगामी 6 जनवरी से शुरू होगा। प्रत्येक विकास खण्ड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
किसानो की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास के तहत कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित होंगे। किसान कल्याण के कार्यक्रम विकास खंड स्तर पर आयोजित किये जाएंगे। जिसमें किसान गोष्ठी प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जायेगा।
विभिन्न प्रकार के कृषि तकनीकों के प्रदर्शन कराये जायेगें। किसान गोष्टी में प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुडे कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं के बारे में समयक जानकारी उपलब्ध करायेगें। विभिन्न विभागो द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की भी सहभागिता सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होने कहा कि इस मिशन के अन्तर्गत होने वाली गोष्ठी/ प्रदर्शनी/ मेला प्रत्येक विकास खंड में 6 जनवरी से प्रारम्भ होकर अगले 3 सप्ताह में सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका प्रकाशन के लिये प्रगति विवरण एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना इस पुस्तिका में सम्मिलित किये जाने हेतु यथाशीघ्र सूचना विभाग को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, पीडी आशुतोष दूबे, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यो की समीक्षा
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने बैठक में वरासत अभियान, स्वामित्व योजना, कंबल वितरण, रैन बसेरा, अलाव की स्थिति, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, मत्स्य पालन पट्टों की स्थिति, रिट/अवमानना/माननीय आयोग संबंधी प्रकरण, धान खरीद/मिलों की सत्यापन रिपोर्ट, एन0एच0 330 ए की प्रगति, अमेठी-ककवा रेलवे उपरिगामी सेतु, 107/116 में पाबंद किए गए लोगों की स्थिति सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मा. हाईकोर्ट एवं मा. आयोग के प्रकरण लंबित रहने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
