बरेली: जाम में फंस सकता कोविड वैक्सीनेशन का ड्राई रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में स्वास्थ्य विभाग कोरोना की वैक्सीन को लेकर व्यवस्थाओं को लगातार व्यवस्थित कर रहा है, जिसमें जिलें में चार आईआरएल, 10 लाख ऑटोडिसेबल सिरिंज, 450 वैक्सीन कैरियर भी आ चुके है। वहीं, जिला अस्पताल के गुबंद वाले भवन में वैक्सीन रखने को लेकर कोल्ड चेन सिस्टम भी तैयार कराया जा रहा …

अमृत विचार, बरेली। जिले में स्वास्थ्य विभाग कोरोना की वैक्सीन को लेकर व्यवस्थाओं को लगातार व्यवस्थित कर रहा है, जिसमें जिलें में चार आईआरएल, 10 लाख ऑटोडिसेबल सिरिंज, 450 वैक्सीन कैरियर भी आ चुके है। वहीं, जिला अस्पताल के गुबंद वाले भवन में वैक्सीन रखने को लेकर कोल्ड चेन सिस्टम भी तैयार कराया जा रहा है।

कोविड वैक्सीन को लेकर 5 जनवरी को ड्राई रन का भी आयोजन किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीनेशन के ड्राई रन पर जिला अस्पताल स्थित रोड पर लगने वाला जाम पानी फेर सकता है। जिले में कोविड वैक्सीन को रखने के लिए लाखों रुपये के बजट से जिला अस्पताल की गुबंद वाली बिल्डिंग में कोल्ड चेन सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कोल्ड चेन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। लेकिन अस्पताल के बाहर लगने वाला जाम कोविड वैक्सीनेशन में अड़ंगा डाल सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार कोल्ड चेन रूम भीड़भाड़ वाली जगह में नहीं होना चहिए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला अस्पताल में कोल्ड चेन सिस्टम के निर्माण से पहले तीन सौ बेड अस्पताल में जगह चिन्हित की गई थी। लेकिन वहां संक्रमण का खतरा अधिक देखते हुए जिला अस्पताल में कोल्ड चेन का निर्माण कराया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन एक दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगने के तय समय से पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वैक्सीन का कार्य समय पर पूरा हो सके।

संबंधित समाचार