आज का राशिफल | 03 जनवरी, 2021
मेष राशि आज शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। झूंठी बातों से बचें वरना आपकी विश्वसनीयता संकट में आ सकती है। आपके द्वारा सोचे गये कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। मन में नकारात्मक विचार पनप सकते हैं। वृष राशि आज वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों के साथ …
मेष राशि
आज शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। झूंठी बातों से बचें वरना आपकी विश्वसनीयता संकट में आ सकती है। आपके द्वारा सोचे गये कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। मन में नकारात्मक विचार पनप सकते हैं।
वृष राशि
आज वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपच के कारण परेशानी होगी। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। सम्पत्ति के मामलों में परेशानी होगी।
मिथुन राशि
आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकता है। निवेश में जल्दबाज़ी न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी।
सिंह राशि
आज आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। किसी परेशानी का आज निवारण हो सकता है। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों की सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज गलत संगत के कारण समस्या हो सकती है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। यदि बहुत आवश्यक नहीं है तो यात्रा न करें। आपका ध्यान लक्ष्यों से भटक सकता है। अपने शुभचिंतको को नजरअंदाज न करें।
तुला राशि
आज व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में बेहतरीन सन्तुलन रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों को नगद की समस्या दूर होगी।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक दृष्टि बहुत ही अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करना चाहिये।
धनु राशि
आज बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। प्रणय जीवन में सुखद अनुभूति होगी। विदेश में जॉब कर रहे जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य की कमी रहेगी। मन में कार्यों को लेकर उदासीनता होगी। आपके स्वभाव के कारण लोगों के बीच महत्व कम हो सकता है।
कुंभ राशि
आज ऑफिस के लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार की प्रशंसा होगी। कारोबारियों को धन लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपका बहुत ध्यान रखेगा। वेब डिजाइनिंग से जुड़े करियर में लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। बॉस आपके प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं। शत्रुओं से निजात मिलेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
