मुरादाबाद: रात से हो रही रिमझिम बरसात ने बढ़ाई ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार रात से अचानक आसमान पर बादल छाए, हवा नम और सर्द हुई, फिर झमाझम पानी बरसने लगा। रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे शहरवासियों ने मौसम के अनूठे बदलाव का मंजर देखा। सुबह से ही आसमान से रुक रुककर हुई रिमझिम बरसात देखते ही देखते झमाझम बारिश में बदल गई। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार रात से अचानक आसमान पर बादल छाए, हवा नम और सर्द हुई, फिर झमाझम पानी बरसने लगा। रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे शहरवासियों ने मौसम के अनूठे बदलाव का मंजर देखा। सुबह से ही आसमान से रुक रुककर हुई रिमझिम बरसात देखते ही देखते झमाझम बारिश में बदल गई। बारिश होने से ठंड फिर से बढ़ गई है।

पिछले तीन दिन से रंग बदल रहा मौसम रविवार को जबरदस्त अंदाज में बदला नजर आया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बावजूद सर्दी के तेवर मद्धम पड़े महसूस हुए। पूर्वान्ह मौसम का मिजाज देखकर लोगों को दिन के आने का पता नही चला, क्योंकि अंधेरा छाया हुआ था। लेकिन मध्यान्ह साढ़े बारह बजे के बाद आसमान पर बादलों की गरजना के साथ झमाझम बरसात शुरू हो गई। भरी दोपहर छाए अंधेरे के बीच बारिश की झड़ी लगी। रुककर तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।

 

संबंधित समाचार