बरेली: आप विधायक ने मोदी पर बोला हमला, कहा- बिना बुलाए पहुंच जाते हैं नवाज शरीफ की बर्थडे पार्टी में
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी से रिठाला के विधायक महेंद्र गोयल रविवार को शहर में मौजूद थे। वे श्मशान भूमि के एक निजी बैंक के हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को लखनऊ में पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने …
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी से रिठाला के विधायक महेंद्र गोयल रविवार को शहर में मौजूद थे। वे श्मशान भूमि के एक निजी बैंक के हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को लखनऊ में पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोदी सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बर्थडे पार्टी में बिना बुलाए पहुंच जाते हैं लेकिन हमारे शिक्षा मंत्री को यूपी में योगी की पुलिस ने स्कूलों का निरीक्षण करने से रोक दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने जनता से कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिजली और पानी मुहैया कराया जाएगा। साथ ही लोगों को बेहतर इलाज भी दिया जाएगा
