मिर्जापुर: ठंड में परेशान रही प्रसूता, नहीं मिला कंबल, होगी कार्रवाई
मिर्जापुर, अमृत विचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में बदहाल व्यवस्था में सुधार नही हो रहा है। रविवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विकास खंड के सगरा गांव से आई गर्भवती सुशीला देवी पत्नी अयोध्या पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चा जनमा। जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला वार्ड में भर्ती किया। जहां बेड …
मिर्जापुर, अमृत विचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में बदहाल व्यवस्था में सुधार नही हो रहा है। रविवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विकास खंड के सगरा गांव से आई गर्भवती सुशीला देवी पत्नी अयोध्या पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चा जनमा। जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला वार्ड में भर्ती किया। जहां बेड पर न चादर थी और न ही ठंड को देखते हुए कंबल।
सुशीला देवी के साथ आए परिजन विमला ने बताया कि सुशीला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रविवार दस बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां दोपहर 12 बजे डिलेवरी होने के बाद जच्चा बच्चा दोनों को महिला वार्ड में भर्ती करवाया गया। वार्ड में बेड पर चादर और कंबल आदि नही मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। प्रसूता प्रसूता को भोजन आदि की व्यवस्था नही की गई थी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल आदि भी दिया जाता है। यदि प्रसूता को चादर, कंबल नही दिया गया तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
