अमेठी: संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ता- राज्यमंत्री सुरेश पासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर, अमेठी। भाजपा नेता सज्जन बहादुर सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी संगठन या राजनीतिक दल …

जगदीशपुर, अमेठी। भाजपा नेता सज्जन बहादुर सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है।

उन्होंने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी संगठन या राजनीतिक दल खड़ा नहीं हो सकता। या यूं कहें तो गलत नहीं होगा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना और उसके निराकरण का भरोसा दिलाया।

अभी हाल ही में राज्यमंत्री के प्रयास से क्षेत्र को चार पीपे का पुल और चार सड़कों के चौड़ीकरण, ऊंचाईकरण और नवीनीकरण मिला। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाकर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित की योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराएं। इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा