नाइजर में दो गांवों पर आतंकी हमला, 100 लोगों की मौत
नियामे। इस्लामी आतंकवादियों ने माली से लगने वाली नाइजर की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला किया। जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। नाइजर के प्रधानमंत्री ने रविवार को यह कहा। प्रधानमंत्री ब्रिगी राफिनी ने हमले के एक दिन बाद उन दो गांवों का दौरा किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया …
नियामे। इस्लामी आतंकवादियों ने माली से लगने वाली नाइजर की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला किया। जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। नाइजर के प्रधानमंत्री ने रविवार को यह कहा। प्रधानमंत्री ब्रिगी राफिनी ने हमले के एक दिन बाद उन दो गांवों का दौरा किया।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित तिलाबेरी क्षेत्र में स्थित गांवों के लोगों दो लड़ाकों को मार दिया था जिसके बाद आतंकवादियों ने वहां धावा बोल दिया।
बोको हराम, इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े लड़ाके यहां हमले करते रहते हैं। यहां हजारों की संख्या में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद आतंकवादी हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
इस बीच नाइजर के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा की क्योंकि शनिवार को घोषित पहले चरण के परिणामों में 28 उम्मीदवारों में से किसी को भी बहुमत हासिल नहीं हुआ।
नाइजर में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के दो गांवों पर हुए हमले में करीब 100 लोगों के मारे जाने बाद सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। गृहमंत्री अलकाचे अल्हाडा ने सोमवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। फ्रांस के 24 ब्रॉडकास्टर ने अल्हाडा के हवाले से कहा, “तीन दिन के राष्ट्रीय शोक के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने और जनता को भरोसा दिलाने के लिए यह फैसला किया गया है।” बताया गया है कि इस हमले में करीब 100 नागरिक मारे गए और 70 से अधिक अन्य घायल हुए है।
