हिमाचल में हुआ कुछ ऐसा कि सैकड़ों लोगों की जान आफत में फंसी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)। किन्नौर जिले में नाको के निकट मालिंग नाला क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन के चलते किन्नौर-काज़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया और सैकड़ों लोग फंस गए। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिमपात के बाद हुए भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले के अनेक गांवों में तथा लाहौल स्पीति जिले के …

किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)। किन्नौर जिले में नाको के निकट मालिंग नाला क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन के चलते किन्नौर-काज़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया और सैकड़ों लोग फंस गए। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हिमपात के बाद हुए भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले के अनेक गांवों में तथा लाहौल स्पीति जिले के काज़ा उपसंभाग में सड़क संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया। सीमा सड़क संगठन मलबा हटाने और किन्नौर-काज़ा मार्ग को साफ करने के प्रयास कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

संबंधित समाचार