मुरादाबाद: नवाबपुरा में गंदगी से गुस्साए लोग सड़क पर, नगर निगम अफसरों पर बरसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सीवर खोदायी में उखड़ी सड़क और जलापूर्ति की फटी पाइप लाइन से नवाबपुरा के लोगों में गुस्सा है। 15 दिन से घरों तक पानी नहीं आ रहा है। महिलाएं पानी को हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। इन सवालों पर सोमवार को महिलाएं सड़क पर आ गईं। नगर निगम के अधिकारियों पर खूब बरसे …

मुरादाबाद। सीवर खोदायी में उखड़ी सड़क और जलापूर्ति की फटी पाइप लाइन से नवाबपुरा के लोगों में गुस्सा है। 15 दिन से घरों तक पानी नहीं आ रहा है। महिलाएं पानी को हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। इन सवालों पर सोमवार को महिलाएं सड़क पर आ गईं। नगर निगम के अधिकारियों पर खूब बरसे और जल्द समस्या का हल न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। नवाबपुरा में गंदगी और लाइन फटने की समस्या है। यहां आए दिन लोगों के गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

पुराने शहर के वार्ड नंबर 40 के इस मोहल्ले का बुरा हाल है। बारिश के बाद से यह हाल और भी तंग कर देने वाला हो गया है। सड़कों पर इतनी कीचड़ है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बाइक या साइकिल से यदि कोई गिरा तो उसका भी बुरा हाल होना तय है। यही नहीं सड़क पर गड्ढे और खुदी पाइप लाइनों से भी यहां के लोग काफी परेशान हैं।

आए दिन दुर्घटनाओं में कोई न कोई घायल होता रहता है। इसके साथ ही बड़ा संकट पानी को लेकर भी है। पखवाड़े भर से इस मोहल्ले के तीन हजार घरों में पानी की सप्लाई ही नहीं हुई है। इसी से नाराज लोगों में मुख्य रूप से लईक अहमद, हाफिज अहसान, शबाना, अकबरी, कलुआ, इस्लाम, शाहिद, सरवर, इस्लाम ने विरोध प्रदर्शन कर निगम प्रशासन को अपनी दिक्कत का संदेश दिया।

संबंधित समाचार