बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की WhatsApp बैंकिंग, घर बैठे निपटाएं काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ने रविवार को बताया कि उसके ग्राहक व्हाट्सएप पर बैलेंस और चेक के स्टेटस की जानकारी ले सकेंगे, मिनी स्टेटमेंट देख सकेंगे तथा चेक बुक के लिए अनुरोध कर सकेंगे। It's time to now experience banking …

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ने रविवार को बताया कि उसके ग्राहक व्हाट्सएप पर बैलेंस और चेक के स्टेटस की जानकारी ले सकेंगे, मिनी स्टेटमेंट देख सकेंगे तथा चेक बुक के लिए अनुरोध कर सकेंगे।

वे जरूरत पड़ने पर इसी माध्यम से अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करा सकेंगे तथा बैंक की डिजिटल सेवाओं एवं उत्पादों की जानकारी लेने के साथ ही इसके लिए आवेदन या पंजीकरण भी करा सकते हैं। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए अपने स्मार्टफोन में ‘8433888777′ नंबर सेव करना होगा और इसके बाद अंग्रेजी के बड़े अक्षरों ‘एचआई’ टाइप करके व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा।

इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये बैंकिंग सेवाएं सभी दिन, चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। इसके लिए न तो कोई अलग ऐप डाउनलोड करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जो लोग बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी बैंक के उत्पादों और एटीएम तथा शाखा का पता व्हाट्सएप पर जान सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक ए.के. खुराना ने उम्मीद जताई कि व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिये ग्राहक घर बैठे अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

संबंधित समाचार