बाराबंकी: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
मसौली, बाराबंकी। सोमवार को लखनऊ-बहराईच हाइवे पर ज्योली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मसौली पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनिमाबाद निवासी बृक्षराज पुत्र रामकिशोर बाराबंकी …
मसौली, बाराबंकी। सोमवार को लखनऊ-बहराईच हाइवे पर ज्योली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मसौली पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनिमाबाद निवासी बृक्षराज पुत्र रामकिशोर बाराबंकी से घर वापस आ रहा था। लेकिन टोल प्लाजा पार करके जैसे ही ज्योली गांव के मोड़ पर पहुंचा वहां पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल बृक्षराज को मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
