बरेली: बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों में फिर शुरू हुआ टकराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के गुट में एक बार फिर टकराव शुरू हो गया है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक किन्नर ने इज्जतनगर इलाके के किन्नरों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से मामले की शिकायत भी की। जब पुलिस ने …

अमृत विचार, बरेली। बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के गुट में एक बार फिर टकराव शुरू हो गया है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक किन्नर ने इज्जतनगर इलाके के किन्नरों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से मामले की शिकायत भी की। जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं क तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने भोजीपुरा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी निवासी राजेन्द्र उर्फ सद्दन किन्नर ने बताया कि वह एक जनवरी की सुबह करीब नौ बजे साथियों के साथ अपने क्षेत्र में बधाई मांगने जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही दोहना माडर्न विलेज टोल टैक्स के पास पहुंचा तभी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किन्नर अपने साथियों के साथ वहां आ धमका।

इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा टेक दिया। शोर-शराबा मचाने पर जब आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सद्दन का आरोप कि वे लोग नकली किन्नर हैं और जबरन उनके बधाई क्षेत्र में कब्जा करना चाह रहे हैं। इससे पहले भी किन्नरों के दूसरे गुटों में बधाई क्षेत्र को लेकर गैंगवार हो चुका है। सोमवार को शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भोजीपुरा पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार