बरेली: उत्तराखंड जैसी गफूर बस्ती बनने से पहले रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल हाईकोर्ट से नोटिस मिलने के बाद इज्जत नगर मंडल के डीआरएम ने शहामतगंज में वर्षों से अतिक्रमणकारियों के कब्जे वाली रेलवे की जमीन को खाली कराना शुरू कर दिया है। डर है कि कहीं बरेली में भी उत्तराखंड जैसी गफूर बस्ती तैयार न हो जाए। इसलिए आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान …

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल हाईकोर्ट से नोटिस मिलने के बाद इज्जत नगर मंडल के डीआरएम ने शहामतगंज में वर्षों से अतिक्रमणकारियों के कब्जे वाली रेलवे की जमीन को खाली कराना शुरू कर दिया है। डर है कि कहीं बरेली में भी उत्तराखंड जैसी गफूर बस्ती तैयार न हो जाए। इसलिए आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है।

अभियान के शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ, जीआरपी, लेखपाल, एसीएम, पीडब्ल्यूआई समेत तमाम अधिकारी मौजूद हैं। लोगों ने रेलवे की जमीन पर कई पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। उन्हें तोड़ने के लिए रेलवे को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बता दें, उत्तराखंड में रेलवे की 29 एकड़ भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। कई सालों से यह मामला कोर्ट में है लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो सका है। अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई लेकिन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था और आगजनी भी की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव