बरेली: बाइक सवार दंपति को बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और बेटा घायल
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को एक बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रही है तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने शव …
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को एक बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रही है तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज कर घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
