108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Mi 10i, बेहद खूबसूरत है लुक; जानें कीमत
शियोमी (Xiaomi) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन कंपनी की Mi 10 सीरीज़ का चौथा फोन है, जिसमें पहले से तीन फोन Mi 10, Mi 10T, और Mi 10T Pro शामिल है. कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी है, जो कि इसके …
शियोमी (Xiaomi) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन कंपनी की Mi 10 सीरीज़ का चौथा फोन है, जिसमें पहले से तीन फोन Mi 10, Mi 10T, और Mi 10T Pro शामिल है. कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी है, जो कि इसके 6GB+64GB वेरिएंट के लिए है. वहीं इसके 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है. इसके अलावा इस फोन को 8GB+128GB वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस फोन की पहली सेल 7 जनवरी को अमेज़न इंडिया और mi.कॉम पर रखी है. ग्राहक इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Pacific Sunrise, Atlantic Blue, और Midnight Black में खरीदा जा सकता है.
Mi 10i में 6.67 इंच फुल HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) रेजोलूशन वाला डॉट डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का अडेप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है. फोन में सुरक्षा के लिए फ्रंट व बैक पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दी गई है. फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम दी गई है, स्टोरेज के लिए 64 जीबी व 128 जीबी का ऑप्शन मिलता है. शियोमी के इस लेटेस्ट फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में X52 5G मॉडम है जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.
ये फोन ऐंड्रॉयड बेस्ट MIUI 12 पर चलता है. हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. शियोमी Mi10i IP53 रेटिंग के साथ आता है यानी इसे धूल से नुकसान नहीं होगा.
फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा
कैमरे के तौर पर Mi10i में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें अपर्चर एफ/1.75 के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी (Samsung HM2) सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए Mi10i में 4820mAh की बैटरी दी गई है. फोन के साथ बॉक्स में 33वाट फास्ट चार्जर मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में फोन में ड्यूल-स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, IR सेंसर दिए गए हैं.
