The Family Man Season 2 का इंतज़ार खत्म, रिलीज़ की तारीख का मिला इशारा
The Family Man का दूसरा सीज़न जल्द ही Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाला है, जिसकी जानकारी खुद स्ट्रीमिंग सर्विस ने ट्विटर पर पोस्टर ज़ारी करते हुए दी है। स्पाई थ्रिलर इस सीरीज़ में मनोज वाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं, जो कि नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) के एजेंट के रूप में …
The Family Man का दूसरा सीज़न जल्द ही Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाला है, जिसकी जानकारी खुद स्ट्रीमिंग सर्विस ने ट्विटर पर पोस्टर ज़ारी करते हुए दी है। स्पाई थ्रिलर इस सीरीज़ में मनोज वाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं, जो कि नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) के एजेंट के रूप में हाई-स्टेक जॉब और एक फैमिली मैन के रूप में संतुलन बैठाने की कोशिश करता है, वह अपनी जॉब के साथ आने वाले परेशानियों से अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इसका पहला सीज़न दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही इसके दूसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था लेकिन अब दर्शकों का इंतज़ार खत्म होने को है। जी हां, जल्द ही ‘The Family Man’ का दूसरा सीज़न दस्तक देने वाला है, जिसकी इशारा नए टीज़र पोस्टर में मिला है।
Amazon Prime Video ने अपने आधिकारिक इंडियन ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र पोस्टर साझा किया है, हालांकि इस टीज़र पोस्टर के जरिए ज्यादा कुछ खुलासा नहीं होता है। टीज़र पोस्टर में एक बम को बनाते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ कुछ तस्वीरें व अखबार पड़े हुए हैं। साथ में पड़ी तस्वीरों में से एक में मनोज वाजपेयी हैं और दूसरी तस्वीर में शारिब हाशमी (मनोज वाजपेयी के भरोसेमंद सहकर्मी जेके तलपड़े) को देखा जा सकता है। जिससे साफ होता है कि यह दोनों किरदार The Family Man Season 2 में भी एक बार फिर नज़र आने वाले हैं।
