लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy Tab M62 की रियल फोटो, जल्द होगी बाजार में एंट्री
Samsung गैलेक्सी टैब एम62 की फोटो से पता चला है कि यह डिवाईस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी हिस्से पर सेंटर में फिट रहेगी। इस इंटरनल पैनल की फोटो पर M62 टाईटल भी देखा जा सकता है। इस फोटो ने फिर से साफ कर दिया है कि सैमसंग बेहद जल्द …
Samsung गैलेक्सी टैब एम62 की फोटो से पता चला है कि यह डिवाईस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी हिस्से पर सेंटर में फिट रहेगी। इस इंटरनल पैनल की फोटो पर M62 टाईटल भी देखा जा सकता है। इस फोटो ने फिर से साफ कर दिया है कि सैमसंग बेहद जल्द अपने इस टैबलेट को बाजार में उतार सकती है।
Samsung Galaxy Tab M62 को लेकर सैमसंग ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि गैलेक्सी टैब एम62 को प्रोडक्शन इंडिया में भी शुरू किया जा चुका है। इस टैबलेट डिवाईस का निर्माण नोएडा स्थित सैमसंग फैक्ट्री में हो रहा है और आने वाले कुछ ही दिनों में Galaxy Tab M62 का स्टॉक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। बहरहाल उम्मीद है कि अब कुछ ही दिनों में सैमसंग अपने इस आगामी डिवाईस पर से पर्दा उठाते हुए इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दे।
