लखीमपुर खीरी: मजदूरी के लिए घर से निकले युवक को बाघ ने मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगाही/खीरी, अमृत विचार। सिंगाही थाना क्षेत्र के खैरीगौढी दलराजपुर में घर से मजदूरी करने निकले एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मंगलवार को प्रीतम 40 वर्ष निवासी खमरिया कोईलार जंगल …

सिंगाही/खीरी, अमृत विचार। सिंगाही थाना क्षेत्र के खैरीगौढी दलराजपुर में घर से मजदूरी करने निकले एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मंगलवार को प्रीतम 40 वर्ष निवासी खमरिया कोईलार जंगल सुबह अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। जैसे ही वह दलराजपुर खैरीगौढी जंगल के पास पंहुचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे आदम खोर बाघ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो। युवक की मौत की खबर पाकर वन विभाग व पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें इससे पहले भी 4 अक्टूबर को दलराजपुर निवासी ज्ञान सिंह पर हमला बोलकर बाघ अपना निवाला बना चुका है। वहीं 6 अक्टूबर 2020 को मजरा के पास बाघ ने हमला कर एक युवक की जान ले ली थी। 28-11-19 को सर्वजीत सिंह की जान बाघ के हमले में चली गई थी। आदमखोर बाघ बराबर ग्रामीणों को अपना निवाला बना रहा है जिस को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अभी तक जहमत नहीं उठाई है। वन रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि घटना जंगल की है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह जंगल के आस पास होकर न निकले।

संबंधित समाचार