पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में होगा ये बदलाव, बीजेपी मंत्री बोले- एक जाति विशेष को लाभ मिला लेकिन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में तीन श्रेणी में बंटवारा होगा और सरकार बहुत जल्‍द इसका आदेश जारी करेगी। पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री राजभर ने आज यहां जिला मुख्‍यालय के बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित ‘राजभर …

बलिया (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में तीन श्रेणी में बंटवारा होगा और सरकार बहुत जल्‍द इसका आदेश जारी करेगी।

पिछड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री राजभर ने आज यहां जिला मुख्‍यालय के बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित ‘राजभर युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार में पिछड़े वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण में 67.56 फीसदी आरक्षण का लाभ एक जाति विशेष को मिला, लेकिन अब यह नहीं होगा।”

उन्‍होंने कहा कि पिछड़ों को मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण को जल्द ही सरकार तीन श्रेणी पिछड़ा, अति पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा में बांटकर आदेश जारी करेगी।

संबंधित समाचार