बरेली: केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए गाड़ियों पर प्रतिबंध
अमृत विचार, बरेली। बर्ड फ्लू की आहट मिलते ही केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान ने रिसर्च फार्म में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार रिसर्च फार्म के अंदर किसी भी प्रकार की गाड़ियां ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फार्म में सिर्फ आवश्यक सेवाएं जैसे दाना, चारा …
अमृत विचार, बरेली। बर्ड फ्लू की आहट मिलते ही केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान ने रिसर्च फार्म में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार रिसर्च फार्म के अंदर किसी भी प्रकार की गाड़ियां ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फार्म में सिर्फ आवश्यक सेवाएं जैसे दाना, चारा आदि वाले कर्मचारियों को ही अंदर जाने की इजाजत होगी।
परिसर में अंडा व मीट की ब्रिक्री के लिए जो मार्केटिंग सेंटर बना है, उसे भी फिलहाल बंद कर दिया है। नए कैम्पस के गेट के पास काउंटर बनाकर अंडा आदि की ब्रिक्री की जाएगी। किसान भी परिसर में नहीं आ सकेंगे। किसी भी समस्या के लिए वे फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्थान निदेशक ने बताया कि अभी बरेली में कोई केस नहीं आया है, फिर भी सावधानी के लिए यह कदम उठाए गए हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू की जानकारी होने पर संस्थान ने अपने यहां भी सावधानी के लिए कदम उठाए हैं। यहां करीब 40 हजार मुर्गियां हैं। इसलिए बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
