अयोध्या: …जब नाली से अचानक उठने लगे आग के गोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित बड़ा डाक खाना चौराहा पर पेट्रोल पंप के सामने नाली से अचानक आग के गोले उठने लगे। देखते ही देखते नाली के सौ मीटर की परिधि में अंदर ही अंदर आग बढ़ती चली गई। आग लगने की खबर से आस-पास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। तभी इसकी सूचना सिविल …

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित बड़ा डाक खाना चौराहा पर पेट्रोल पंप के सामने नाली से अचानक आग के गोले उठने लगे। देखते ही देखते नाली के सौ मीटर की परिधि में अंदर ही अंदर आग बढ़ती चली गई। आग लगने की खबर से आस-पास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। तभी इसकी सूचना सिविल लाइन चौकी को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस को सूचित किया। घटना स्थल पहुंची फायर सर्विस की टीम ने टियर गैस के माध्यम से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की माने तो देर रात चौराहे पर स्थित भारत पेट्रोलियम की टंकी साफ हुई थी। जिससे निकला कचड़ा कर्मियों ने टंकी के सामने नाली में फेका था।

वहीं किसी ने सिगरेट पीने के बाद नाली में फेंक दी, जिससे नाली में आग लग गई। घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया है।

संबंधित समाचार