लखनऊ: चारबाग में बनेगी सिटी बसों की एमएसटी, खुलेगा कोरोना काल में बंद हुआ काउंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना काल में बीते मार्च से बंद पड़ी चारबाग बस अड्डे पर सिटी बसों का एमएसटी काउंटर को गुरुवार से फिर से खोल दिया जाएगा। जहां दैनिक यात्री पूर्व की तरह सिटी बस व इलेक्ट्रिक बसों की अलग-अलग रूट व दूरी के हिसाब से एमएसटी बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सामान्य …

लखनऊ। कोरोना काल में बीते मार्च से बंद पड़ी चारबाग बस अड्डे पर सिटी बसों का एमएसटी काउंटर को गुरुवार से फिर से खोल दिया जाएगा। जहां दैनिक यात्री पूर्व की तरह सिटी बस व इलेक्ट्रिक बसों की अलग-अलग रूट व दूरी के हिसाब से एमएसटी बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सामान्य यात्रियों को आईडी फोटो व छात्र-छात्राओं को कोचिंग या स्कूल की आईडी देनी पड़ेगी।

यह जानकारी देते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि वर्तमान में दुबग्गा और गोमतीनगर सिटी बस डिपो में एमएसटी बन रही है। वहीं एमएसटी का तीसरा काउंटर चारबाग में बहाल कर दिया गया है। मासिक पास की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मंथली सिजनल टिकट यानी एमएसटी बनवाने पर 20 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।

हर रूटों के लिए एमएसटी की दरें-

-सीएनजी सिटी बस का मासिक पास-1680 रुपए में

-एसी इलेक्ट्रिक बस का मासिक पास-1920 रुपए में

अवध बस अड्डे पर खुलेगा एमएसटी काउंटर
कमता स्थित अवध बस अड्डे पर भी सिटी बस और इलेक्ट्रिक बस के लिए एमएसटी काउंटर खुलेगा। क्योंकि अवध बस अड्डे पर दो प्लेटफार्म पर सिटी बसों का ठहराव हो रहा है। ऐसे में एमएसटी काउंटर खुलने से दैनिक यात्री शहीद पथ होते हुए कानपुर रोड तक कम किराये में पहुंच सकेंगे।

संबंधित समाचार