बाराबंकी: अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाएगा- एसपी जमुना प्रसाद
बाराबंकी। एसपी जमुना प्रसाद ने बाराबंकी में अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया की अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाएगा। अपराध हो जाने की दशा में जल्द से जल्द वर्कआउट किया जाये। जिसके साथ घटना हुई वो आश्वस्त …
बाराबंकी। एसपी जमुना प्रसाद ने बाराबंकी में अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं से लोगों को अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने बताया की अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाएगा। अपराध हो जाने की दशा में जल्द से जल्द वर्कआउट किया जाये। जिसके साथ घटना हुई वो आश्वस्त रहे की पुलिस अपना काम कर रही है, ऐसा किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था लागू करना उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि सिपाही से थानेदार और क्षेत्राधिकारी स्तर तक की पुलिस टीम को एक्टिवेट किया जायेगा। थाने स्तर पर सुनवाई को महत्त्वपूर्ण स्तर पर रखा जायेगा।
