बाराबंकी: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की स्थानीय इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद मौजूदा इकाई ले नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की घोषणा की। व्यापारी नेता रीतेश जैन, जिलाध्यक्ष पवन कुमार जैन व हारून वारसी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसके बाद सब की सहमति …

बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की स्थानीय इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद मौजूदा इकाई ले नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की घोषणा की। व्यापारी नेता रीतेश जैन, जिलाध्यक्ष पवन कुमार जैन व हारून वारसी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इसके बाद सब की सहमति से नये चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी मे घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी से 25 जनवरी तक सदस्यता अभियान, 28 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आपत्तियां एवं निस्तारण 4 बजे तक किया जाएगा।

3 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री के तहत 4 फरवरी को नामांकन व 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 4 बजे तक तथा मतदान 14 फरवरी को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा तथा उसी दिन मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये जायेगें।

मौजूदा समय में यथावत कार्य करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा नयी कार्यकारिणी के गठन तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेगें। बैठक में मुख्य रूप से विजयराम जायसवाल, संतोष गुप्ता, मो वहीद, शकील अहमद, निजामुददीन, दिलीप रस्तोगी, हयातुर्रहमान, मनजीत निगम, ओमनाथ गुप्ता, फैसल सिद्दीकी, , इम्तियाज मलिक, राहुल सोनी, अजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, अनुज नाग, बाबी सोनी, जैनुल आबदीन, छोटू सोनी सहित अनेक संभ्रांत व्यापारीगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार