लखनऊ: वाहन दुर्घटना कोर्ट में भर्ती को लेकर तैयारी शुरू
लखनऊ। लखनऊ के मोती महल लॉन में वाहन दुर्घटना कोर्ट में भर्ती करने को लेकर तैयारी शुरु हो गईं हैं। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सचिव एआरटीओ (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नार्थ एवं साउथ कार्यालय के लिए दो अर्दली व दो स्वीपर आउटसोर्स से सेवा प्रदाताओं का चयन किया जाना है। इसके …
लखनऊ। लखनऊ के मोती महल लॉन में वाहन दुर्घटना कोर्ट में भर्ती करने को लेकर तैयारी शुरु हो गईं हैं। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सचिव एआरटीओ (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नार्थ एवं साउथ कार्यालय के लिए दो अर्दली व दो स्वीपर आउटसोर्स से सेवा प्रदाताओं का चयन किया जाना है।
इसके लिए 12 जनवरी 2021 तक ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में प्रस्ताव देना होगा। जहां आवेदकों का पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में होना जरूरी होगा। आउटसोर्स कर्मियों को दस हजार रुपये तक वेतन देय होगा। जिसमे सेवा प्रदाता कंपनी अपना शुल्क काटकर कर्मियों को वेतन देगी, पर कितना शुल्क कटेगा इसका विवरण सेवा प्रदाता कंपनी को देना होगा।
