बरेली: ए प्लस ग्रेड पाने के लिए 11 जनवरी से होगा टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालय नैक में ए प्लस ग्रेड पाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए क्या-क्या तैयारियां हो गईं और तैयारियों में क्या खामियां हैं। इसका लेखा-जोखा प्रोफेसरों को 11 जनवरी से देना होगा। 11 जनवरी से 13 जनवरी तक 7 बिंदुओं पर अपनी अलग-अलग तैयारियों का टेस्ट देंगे। टेस्ट में पास होने …

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालय नैक में ए प्लस ग्रेड पाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए क्या-क्या तैयारियां हो गईं और तैयारियों में क्या खामियां हैं। इसका लेखा-जोखा प्रोफेसरों को 11 जनवरी से देना होगा। 11 जनवरी से 13 जनवरी तक 7 बिंदुओं पर अपनी अलग-अलग तैयारियों का टेस्ट देंगे। टेस्ट में पास होने पर नैक टीम को दौरे के लिए विश्वविद्यालय बुलाया जाएगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के विभागों व छात्रावासों की कमियों को भी दूर करने के प्रयास कर रहा है। कुलपति स्वंय दौरे पर निकल रहे हैं। बुधवार को भी कुलपति ने महिला छात्रावास का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

नैक की टीम के दौरे से पहले कुलपति ने स्टीरिंग कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। इन सदस्यों को 11 जनवरी से एमबीए बिल्डिंग में अपनी तैयार रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन देंगे। इससे पहले रिपोर्ट तैयार न होने की वजह दो बार नैक की बैठक टल चुकी थी। 11 जनवरी को करिकुलर आस्पेक्ट्स पर प्रोफेसर एसके पांडेय व डा. अशोक कुमार व टीचिंग, लर्निंग एंड एव्युलेशन पर प्रो. केके महेश्वरी, डा. आलोक श्रीवास्तव व आलोक सक्सेना प्रेजेंटेशन देंगे।

इसके अलावा 12 जनवरी को रिसर्च, इन्नोवेशन एंड एक्स्टेंशन पर प्रो. सुधीर कुमार, डा. गौरव राय व डा. अश्वनी गुप्ता और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्स पर प्रो. एसएस बेदी व डा. सुरेश कुमार, 13 जनवरी को स्टूडेंट्स सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन पर प्रोफेसर विनय ऋषिवाल व डा. नीरज कुमार और गर्वनेंस लीडरशिप एंड मैनेजमेंट पर प्रो. पीबी सिंह व डा. आभा त्रिवेदी व इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस पर प्रो. सुमित्रा कुकरेती व डा. आशुतोष प्रिया अपना प्रेजेंटेशन कुलपति के सामने रखेंगे। प्रेजेंटेशन के दौरान अगर कोई खामी निकलती है तो उसे दूर किया जाएगा। उसके बाद तैयारी पूरी होने पर नैक की टीम को बुलाया जाएगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया नैक की तैयारियां चल रही हैं। सभी सदस्य अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

सर हॉस्टल में चाय अच्छी नहीं बनती है
सर हॉस्टल में चाय अच्छी नहीं बनती है। सर मेरी हॉस्टल की फीस की समस्या अभी दूर नहीं हुई है। कुछ इसी तरह की समस्याएं बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में बने महिला छात्रावास की छात्राओं ने औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. केपी सिंह के सामने रखी। कुलपति के सामने वार्डन ने छात्रावास की बाउंड्रीवाल की भी समस्या रखी। कुलपति ने सभी समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

महिला छात्रावास में निरीक्षण करते कुलपति

शाम को हुए निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ सभी वार्डन भी उपस्थित थे। प्रोफेसर योगेंद्र प्रसाद चीफ वार्डन ने उन्हें सभी छात्रावासों में घुमाया एवं वहां की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य महिला छात्रावास की वार्डन प्रोफेसर संतोष अरोरा ने उन्हें ना केवल महिला छात्रावास घुमाया बल्कि वहां की समस्याओं के विषय में भी अवगत कराया। उन्होंने फर्नीचर एवं कुछ नए निर्माणों का प्रस्ताव भी दिया। महिला छात्रावास में निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत भी की एवं उनकी समस्याओं के विषय में सीधा उन्हीं से पूछा।

पानी बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में कुलपति ने महिला छात्रावास की वार्डन प्रोफेसर संतोष अरोड़ा से कहा की अभिभावकों ने बालिकाओं को हमारे विश्वविद्यालय के भरोसे छोड़ा है और हमें उनकी देखभाल एक अभिभावक के रूप में ही करनी होगी। इन्हें सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होनी आवश्यक ह। ताकि वह पूरी तन्मयता से अध्ययन का कार्य कर सकें। उन्होंने छात्रावास में लगे वाटर कूलर के बारे में भी सवाल किया कि क्या इसका मेंटीनेंस समय पर होता है। कुलपति राजकीय महिला छात्रावास का भी हाल जाना।

संबंधित समाचार