मुरादाबाद: ट्रांसफार्मर के पास रखे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, जिम्मेदार दिखे लापरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  शहर में कई जगह खुलेआम गैस रिफिलिंग की लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के गोदाम भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि गोदाम में जगह न होने पर आक्सीजन से भरे हुए सिलेंडरों को ट्रांसफार्मर के पास रखा जा …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  शहर में कई जगह खुलेआम गैस रिफिलिंग की लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के गोदाम भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि गोदाम में जगह न होने पर आक्सीजन से भरे हुए सिलेंडरों को ट्रांसफार्मर के पास रखा जा रहा है। जिससे शहर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से धड़ल्ले से हो रहे गैस रिफलिंग के धंधे पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जिसका फायदा गली-मौहल्लों में चंद रुपयो के लालच के लिए गैस रिफलिंग करने वाले उठा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि गैस सिलेंडर फटने से शहर में हादसे नहीं हुए और लोगों की जान नहीं गई। इसके बावजूद ऐसे लोगों पर कार्रवाई न होना जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि पुराने शहर में कमल टाकिज के पास आक्सीजन गैस सिलेंडर का गोदाम है।

मानकों को ताक पर रखकर आबादी क्षेत्र में गोदाम का लाइसेंस देना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। क्योंकि आबादी क्षेत्र में गैस गोदाम नहीं होने चाहिए, इनके लिए आबादी क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी तय की गई है। लेकिन, शहर की बात की जाए तो यहां मानकों का मखौल उड़ाया जा रहा है। बुधवार को भी कमल टाकिज के पास स्थित आक्सीजन गैस के गोदाम में जगह की कमी होने के कारण दर्जनों भरे हुए गैस सिलेंडरों को सामने ही खुले में लगे ट्रांसफार्मर के पास रख दिया गया।

गनीमत रही कि किसी सिलेंडर में से गैस लीक नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। राहगिरों ने सिलेंडर ट्रांसफार्मर के पास रखने से मना भी किया, लेकिन गोदाम मालिक ने किसी की एक नहीं सुनी। खाद्य पूर्ति अधिकारी संजय सिंह ने इस संबंध में कहा कि बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे गोदामों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आबादी क्षेत्र से ऐसे गोदामों को बाहर किया जाएगा।

संबंधित समाचार