मुरादाबाद: साहब! शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर बेल्टों से पीटता है पति
मुरादाबाद, अमृत विचार। साहब! बच्चे जवान हो गए हैं, इसके बाद भी पति शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। अगर वह विरोध करता है तो बेल्टों से पीटता है। पति अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई बार जेल जा चुका है। दूसरों के घर पर काम करके बेटी की शादी के लिए जो रकम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साहब! बच्चे जवान हो गए हैं, इसके बाद भी पति शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। अगर वह विरोध करता है तो बेल्टों से पीटता है। पति अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई बार जेल जा चुका है। दूसरों के घर पर काम करके बेटी की शादी के लिए जो रकम जोड़ी थी, उसे मुकदमे बाजी में खर्च कर दिया। मायके में नहीं सुकून से नहीं रहने देता। लिहाजा उसके खिलाफ कार्रवाई करो।
अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम सी ब्लाक की रहने वाली थी। वहां पर उसका दर्द छलक उठा। प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसका विवाह 20 साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हबूड़ा कालोनी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 18 साल है। महिला का कहना था कि पति अपराधिक प्रवृत्ति का है और गलत काम करता है। कच्ची शराब, अफीम और चरस के साथ पकड़े जाने पर जेल भी जा चुका है।
महिला का कहना है कि पति गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। अगर वह विरोध करता है कि उसे बेल्टों से पिटाई करता है। बच्चों के सामने कई बार मारपीट चुका है। पैसे न देने पर आत्महत्या करके फंसाने की धमकी देता है। बेटी की शादी के लिए जो रकम जोड़ी थी, उसे भी मुकदमे बाजी में खर्च कर दिया। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में नहीं जाने देता है। अगर चली जाती है तो वापस आने पर मारपीट करता है। तंग आकर मौजूदा समय में अपने मायके में रह रही है लेकिन यहां भी सुकून से नहीं रहने देता। जिस पर एसएसपी ने मझोला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
