अयोध्या: डॉ. अभय सिंह ने सम्भाला साकेत महाविद्यालय प्राचार्य पद का कार्यभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि द्वारा निर्धारित वरिष्ठता एवं अर्हता के आधार पर डॉ. अभय कुमार सिंह एसोसिएट प्रोफेसर को गुरूवार को महाविद्यालय का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर दिया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने दोपहर को प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्राचार्य डॉ. अभय …

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि द्वारा निर्धारित वरिष्ठता एवं अर्हता के आधार पर डॉ. अभय कुमार सिंह एसोसिएट प्रोफेसर को गुरूवार को महाविद्यालय का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर दिया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने दोपहर को प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का संचालन सभी के सहयोग से किया जायेगा। जिस भी प्राध्यापक, कर्मचारी को जो भी दायित्व सौंपा जाता है उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेगा।

प्राचार्य ने कहा कि 9 जनवरी से विवि की बैक पेपर परीक्षाएं आयोजित होने जा रहीं हैं, परीक्षा का सफल आयोजन कराना हम सभी का दायित्व है। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने डॉ. एस.पी. सिंह वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग को महाविद्यालय का मुख्य नियन्ता एवं डॉ. ओपी यादव को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया है।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्राचार्य को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. सिंह मुख्य नियंता डॉ. ओपी यादव परीक्षा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. बी.डी. द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार