अमेरिका में हलचल के बीच बाइडेन ने की नई टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रोड आइलैंड की गवर्नर जीना रायमोंडो को वाणिज्य मंत्रालय का नेतृत्व करने के लिए चुना है जो व्यापार नीति तय करने में उनकी मदद करेंगी और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के विकास के लिए अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी। वहीं बाइडेन ने श्रम मंत्रालय के लिए …
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रोड आइलैंड की गवर्नर जीना रायमोंडो को वाणिज्य मंत्रालय का नेतृत्व करने के लिए चुना है जो व्यापार नीति तय करने में उनकी मदद करेंगी और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के विकास के लिए अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी।
वहीं बाइडेन ने श्रम मंत्रालय के लिए बोस्टन के महापौर मार्टी वाल्श, लघु कारोबार प्रशासन के लिए कैलिफोर्निया की अधिकारी इसाबेल गुजमैन और डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स के लिए डोन ग्रेव्स को नामित करने की घोषणा की।
कमला हैरिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लघु उद्योग, लेबर और आर्थिक फ्रंट को मजबूत करने के लिए इन नए सदस्यों का ऐलान किया है।
These public servants will expand workers' rights, provide access to capital for small business owners, and invest in American innovation.
I look forward to working alongside them to build an economy that’s not only stronger but fairer for working people.https://t.co/u6tudjzhZw
— Kamala Harris (@KamalaHarris) January 8, 2021
रायमोंडों बड़ी निवेशक रह चुकी हैं। गवर्नर पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह राज्य के राजकोष मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। अब तक उनको बाइडेन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे। रायमोंडो ने पिछले महीने कहा था कि वह रोड आइलैंड में ही रहेंगी और कोरोना वायरस की महामारी से निपटने पर ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगी।
बाइडेन ने गुरुवार को रायामोंडो को यह जिम्मेदारी देने की घोषणा की। उन्होंने यह कदम मीडिया में रायमोंडो के चुनाव की जानकारी लीक होने के बाद उठाया। रायमोंडो की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट द्वारा किए जाने की जरूरत होगी।
