हरदोई: हैवानियत की हदें पार, नहीं रुक रहे बलात्कार, 85 साल की महिला के साथ दुष्कर्म
मल्लावां (हरदोई)। पहले हाथरस फिर बदायूं और अब हरदोई प्रदेश में इंसानियत के दुश्मन हैवानियत की हदें पार करते जा रहे हैं। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्मों की लिस्ट में अब हरदोई क्षेत्र का नाम भी जुड़ गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ घर में …
मल्लावां (हरदोई)। पहले हाथरस फिर बदायूं और अब हरदोई प्रदेश में इंसानियत के दुश्मन हैवानियत की हदें पार करते जा रहे हैं। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्मों की लिस्ट में अब हरदोई क्षेत्र का नाम भी जुड़ गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म का मामला सामने में आने से सनसनी फैल गई है।
वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी पर एसएसपी अनिल कुमार ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी।
बताते चलें कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 85 वर्षीय महिला ने मल्लावां कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे वो घर पर अकेली थी। उसके पुत्र बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के गांव डालपुरवा बाबटमऊ निवासी कमलेश जबरन घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
जब महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो पड़ोस के लोग दौड़े तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ विशाल यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बाबत कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है। अभियुक्त जल्द ही पुलिस की गिरिफ्त में होगा।
