बरेली: 246 जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कराने का आदेश, जबकि कर्मचारियों की जान खतरे में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शासन ने परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे बच्चों की जान को कोई खतरा न बने। मगर दूसरी ओर वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी का भवन पूरी तरह से जर्जर है। उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा …

अमृत विचार, बरेली। शासन ने परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे बच्चों की जान को कोई खतरा न बने। मगर दूसरी ओर वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी का भवन पूरी तरह से जर्जर है। उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि लेखा विभाग ने इस भवन के कर्मचारियों को एडी बेसिक कार्यालय में शिफ्ट करने की भी गुहार लगाई थी। मगर उस गुहार की भी आज तक कोई सुनवाई की गई।

जिले में 246 स्कूल ऐसे हैं, जो जर्जर स्थिति में है। इसमें नगर क्षेत्र के करीब 40 स्कूल शामिल है। इन स्कूलों में कुछ स्कूल ऐसे हैं। जिनका भवन 50 वर्ष से भी पुराना होगा चुका है। तो कुछ स्कूल ऐसे है जो जमीन से जमीन में धंस गए है। ऐसे में इन भवनों की वजह से कोई हादसा न हो इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी किया है।

कहा है कि जो भवन जर्जर हो चुके हैं। उनको ध्वस्त किया जाए। मगर जंक्शन रोड पर स्थित करीब 70 वर्ष पुरानी लेखाधिकारी कार्यालय की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बारिश के मौसम में जितना पानी बाहर होता है, उतना ही भवन के अंदर भी। प्लास्ट छूट-छूटकर गिरता है।

यहां पर करीब 10 कर्मचारी हर दिन काम करते हैं। जिनकी जान खतरे में रहती है। इन कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से उन्हें एडी बेसिक कार्यालय में शिफ्ट करने की गुहार भी लगाई है। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि एडी बेसिक कार्यालय में कई कमरे खाली हैं। जिनमे इन्हें शिफ्ट किया जा सकता है। यदि ऐसा ही रहा तो इन कर्मचारियों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

कार्यालय की हालत को काफी जर्जर है। जिला योजना में इसका पैसा डाला गया है। जैसे ही यह पैसा प्राप्त होगा नया कार्यालय बनवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -बीएसए, विनय कुमार

संबंधित समाचार