शर्मनाक! सगे भाई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बनवाई वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नशेड़ी भाई ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। नशे में अपने दोस्त के साथ बहन के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ आए नशेड़ी दोस्त ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया। पति के घर आने के बाद महिला मायके पहुंची …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नशेड़ी भाई ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। नशे में अपने दोस्त के साथ बहन के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ आए नशेड़ी दोस्त ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया। पति के घर आने के बाद महिला मायके पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। मान-मनौव्वल के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की तो भाई की हरकतें बढ़ने लगी। पीड़िता ने अपने भाई व उसके दोस्त के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नया गांव कांठ रोड पर रहने वाली महिला ने एसएसपी को पत्र देकर सगे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि वह छह भाई-बहन है, उसका मायका नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग का है। महिला के अनुसार उसका बड़ा भाई नशेड़ी है और अक्सर गलत संगत में रहने के कारण गलत काम भी करता है।

महिला का कहना है कि 23 दिसंबर को वह अपनी ससुराल में थी। पति नौकरी पर गए थे, तभी नशे में उसका बड़ा भाई अपने एक दोस्त के घर आ गया। कुछ बात करने करने का हवाला देते हुए दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि नशेड़ी भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो बना ली। बाद में दोनों धमकाते हुए चले गए, साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा।

महिला के अनुसार शाम को जब पति घर आया तो उसने पूरी बात बताई। बाद में दोनों मायके गए और वहां पर भाई की शिकायत की। इज्जत का हवाला देते हुए महिला के मायके वाले हाथ-पैर जोड़ने लगे। साथ ही भरोसा दिलाया कि भाई उसकी ससुराल के आसपास नहीं फटकेगा। महिला के अनुसार मायके वालों द्वारा गिड़गिड़ाने पर उसने पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन भाई की हरकतें कम नहीं हुई।

अक्सर अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ ससुराल के आसपास मंडराता रहता है। वह कोई अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। महिला का यह भी कहना था कि भाई मां-बाप को भी मारने का प्रयास कर चुका है। जिस पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को आरोपी भाई व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार