हरदोई: नहर में गिरी कार, पति की बची जान, पत्नी लापता
टडियावा/हरदोई, अमृत विचार। सिकरोहरी पुल के पास पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे युवक की कार नहर में जा गिरी। पति तो किसी तरह नहर से बाहर निकल आया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहिरोरी निवासी तबरेज (26) की ससुराल गोपामऊ कस्बे के कन्नौजी पूर्वी …
टडियावा/हरदोई, अमृत विचार। सिकरोहरी पुल के पास पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे युवक की कार नहर में जा गिरी। पति तो किसी तरह नहर से बाहर निकल आया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहिरोरी निवासी तबरेज (26) की ससुराल गोपामऊ कस्बे के कन्नौजी पूर्वी में है। शुक्रवार को तबरेज अपनी पत्नी आसमा (24) के साथ ससुराल गया था। देर रात दोनों कार से वापस अहिरोरी आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में सिकरोहरी पुल पर संदिग्ध हालात में कार नहर में जा गिरी। तबरेज किसी तरह नहर से बाहर निकल आया लेकिन उसकी पत्नी आसमा का कोई सुराग नहीं लगा। घटना का पता चलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने आसमा खोजने के लिए नहर में समरहटा पुल के पास जाल लगवा है। फिलहाल आसमा की खोज की जा रही है।
